AMU VC के खिलाफ कैंपस में लगे पोस्टर, Kalyan Singh के निधन पर व्यक्त किया था शोक
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 12:26 PM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कुछ पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिसपर विवाद हो गया है. ये पोस्टर यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन को लेकर चिपकाए गए हैं. पोस्टर में AMU के वाइस चांसलर तारिक मंसूर की भी निंदा की गयी है. फिलहाल कैंपस से इन पोस्टर्स को हटा दिया गया है. अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है कि पोस्टर किसने चिपकाए.