Pooja Sihag Exclusive: क्यों लगता है कि आपके पति की मौत के पीछे साजिश है? आखिरी बार क्या बात हुई थी?
ABP News Bureau | 01 Sep 2022 12:24 PM (IST)

एक चैंपियन इंसाफ मांग रही है. कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली रेसलर पूजा सिहाग अपने पति की मौत के बाद इंसाफ की गुहार लगा रही हैं. 4 दिन पहले हरियाणा के रोहतक में पूजा के पति की मौत हुई थी. पुलिस ने ड्रग्स के ओवरडोज से मौत की बात कही है लेकिन पूजा साजिश का आरोप लगा रही हैं.