सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 11 Oct 2026 10:00 PM (IST)

जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर CJP के अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इस बीच उनकी दादी के निधन की खबर आई. सीजेपी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि दीपके को दादी के निधन की सूचना नहीं दी गई. वहीं पुलिस पर डिटेन करने के भी आरोप लगाए. इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. डीसीपी, PRO नेहा यादव ने हिरासत में लेने की वजह बताते हुए कहा, "अभिजीत, सौरभ और आशुतोष को इसलिए हिरासत में लिया गया था क्योंकि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी." देखिए आज की डिबेट में दिल्ली में क्या हो रहा है?