बॉयकॉट गैंग बॉयकॉट करता रहा और पठान ने सारे रिकॉर्ड्स को बाय कह दिया । Poll Khol
ABP News Bureau | 29 Jan 2023 12:10 AM (IST)

सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म के कलेक्शन में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ इतिहास रच दिया है. प्रोड्यूसर करण जौहर ने पिछले साल ही भविष्यवाणी कर दी थी कि शाहरुख खान की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला देगी और ये सच साबित हुआ है.