धर्म संसद या 'जहर उगलने की प्रतियोगिता'? Haridwar में जहरीली बयानबाजी के खिलाफ पुलिस एक्शन कब?
ABP News Bureau | 25 Dec 2021 08:20 AM (IST)

हरिद्वार में हुई धर्म संसद में सरेआम जहरीले भाषण दिए गए. संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं. तीन दिन तक ये सिलसिला चलता रहा. लेकिन पुलिस को न तो दिखाई पड़ा और न ही कुछ सुनाई दिया. अब शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस जांच का भरोसा दे रही है. दूसरी ओर जहरीले भाषणबाजों के हौसले इतने बुलंद है कि वो अब भी कैमरे पर वही बातें दोहरा रहे हैं.