MP में कल होगा फ्लोर टेस्ट, Supreme Court का आदेश
ABP News Bureau | 19 Mar 2020 06:51 PM (IST)

मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट की मांग वाली बीजेपी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. शीर्ष अदालत ने कहा कि 20 मार्च को यानि कल विधानसभा सत्र हो और उसी दिन फ्लोर टेस्ट कराया जाए. हाथ उठा कर मतदान किया जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी होगी. आदेश में कहा गया है कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखा जाए और शाम 5 बजे तक प्रक्रिया पूरी हो.