Maharashtra: Uddhav Thackeray ने जीता विश्वास मत लेकिन राहें नहीं हैं आसान!
ABP News Bureau | 30 Nov 2019 08:31 PM (IST)

महाराष्ट्र में बीस साल बाद ‘ठाकरे राज’ लौट आया. महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे एनसीपी और कांग्रेस की मदद से बहुमत साबित करने में कामयाब रहे. दिलचस्प ये रहा कि महीने भर के महाराष्ट्र के नाटक का असर विधानसभा के अंदर नहीं दिखा. उद्धव ठाकरे के खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़ा लेकिन इसका ये मतलब ये नहीं कि उद्धव की राह आसान हो गई है.