Rahul Gandhi के बयान पर Lok Sabha में मचा जोरदार हंगामा, महिला सांसदों ने की माफी की मांग
ABP News Bureau | 13 Dec 2019 11:45 AM (IST)

संसद के निचले सजन में आज जोरदार हंगामा हुआ. लोकसभा में ये हंगामा राहुल गांधी के एक बयान पर हुआ. सांसदों ने राहुल गांधी से उनके बयान पर माफी की मांग की. दरअसल, कुछ दिनों पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दे दिया. रेप घटनाओं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि दुनिया अब भारत को 'मेक इन इंडिया' नहीं बल्कि 'रेप इन इंडिया' के नाम से जानती है. राहुल गांधी के इस बयान का काफी विरोध भी हुआ था.