Uddhav Thackeray के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होगी BJP सेंट्रल लीडरशिप
ABP News Bureau | 28 Nov 2019 01:19 PM (IST)

उद्धव ठाकरे के शपथग्रहण को लेकर बीजेपी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है. खबर ये है कि उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में बीजेपी सेंट्रल लीडरशिप से कोई भी नेता शामिल नहीं होगा. केवल महाराष्ट्र के नेता ही जायेंगे. उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को आऩे का न्योता दिया था.