आज सुबह 9 बजे राजभवन जाएंगे Uddhav Thackeray, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
ABP News Bureau | 27 Nov 2019 07:36 AM (IST)

महाराष्ट्र के सियासी ड्रमे का दी एंड होते ही, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति के हीरो बनकर उभरे हैं. शिवसेना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही सीएम पद की मांग कर रही थी. जिसे उद्धव ठाकरे ने साकार कर दिया है. कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना गठबंधन ने उन्हें अपना नेता चुना है. उद्धव ठाकरे सुबह 9 बजे राजभवन जाएंगे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे.