Uddhav Thackeray ने 'हिंदुत्व' पर दिया बड़ा बयान
ABP News Bureau | 01 Dec 2019 07:54 PM (IST)

धर्मनिरपेक्षता का नाम लेकर उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की कमान संभाली है. तीन पार्टियों ने मिलकर जो साझा कार्यक्रम बनाया उसमें लिखा था - सेक्युलर, लेकिन दो दिन में उद्धव ठाकरे हिंदुत्व के एजेंडे पर लौट आए हैं. उद्धव ठाकरे ने आज कहा है कि हिंदुत्व के मुद्दे छोड़ नहीं सकते क्योंकि हिंदुत्व को छोड़ा नहीं जा सकता.