Uddhav Thackeray ने Raj Thackeray को फोन कर शपथग्रहण में आने का दिया न्यौता
ABP News Bureau | 28 Nov 2019 01:06 PM (IST)

उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे. शिवाजी पार्क में शपथग्रहण की भव्य तैयारियां की जा रही हैं. इस समारोह में कई बड़े नेताओं के आने की उम्मीद है. उद्धव ने अपने भाई राज ठाकरे को भी शपथग्रहण में आने का न्यौता दिया है. उद्धव ने फोन करके राज ठाकरे से बात की है. राज ठाकरे ने समारोह में आने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है.