Uddhav Thackeray ने फिर बुलाई Shiv Sena विधायकों की बैठक
ABP News Bureau | 24 Nov 2019 06:54 PM (IST)

महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन कमल' को सफलतापूर्वक पूरे करने के लिए लगातार कोशिश जारी है. बदली हुई परिस्थितियों में, महाराष्ट्र बीजेपी ने विपक्ष के ऐसे विधायकों की सूची तैयार की है जो आसानी से टूट सकते हैं. ऐसे विधायक जिनके टूटने की संभावना है उन्हें मंत्रालय के प्रस्ताव के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायकों की बैठक बुलाई है.