राजभवन पहुंचे Uddhav Thackeray, राज्यपाल से की मुलाकात
ABP News Bureau | 27 Nov 2019 09:43 AM (IST)

महाराष्ट्र के सीएम मनोनीत उद्धव ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे, साथ में पत्नी रश्मि ठाकरे भी मौजूद रहीं. कल शाम 6.30 बजे होगा उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण. उद्धव ठाकरे मंगलवार को महाविकास अघाड़ी गठबंधन के नेता चुने गए थे.