MP में चल रही सियासी उठापटक, BJP के दो विधायकों ने की सीएम Kamal Nath से मुलाकात
ABP News Bureau | 06 Mar 2020 07:30 AM (IST)

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सत्ता का खुला खेल चल रहा है. कांग्रेस के विधायक बीजेपी के लिए इस्तीफा दे रहे हैं और बीजेपी के विधायक कांग्रेस के लिए इस्तीफा देने का तैयारी में हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद देर रात को बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी और संजय पाठक ने सीएम कमलनाथ से मुलाकात की, दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं. हालांकि, दोनों ने बाहर आकर बीजेपी छोड़ने की खबरों का खंडन किया. खबर ये भी है कि आज एक और कांग्रेस के विधायक बिसाहु लाल भी इस्तीफा दे सकते हैं.