Shaheen Bagh की शान पर धब्बा, पत्रकारों पर भीड़ ने किया हमला
shubhamsc | 25 Jan 2020 09:06 AM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून के पारित होने के लगभग एक महीने बाद भी पूरे देश में इस कानून का भारी विरोध हो रहा है. दिल्ली का Shaheen Bagh विरोध प्रदर्शन का एक प्रतीक बन गया है. आज इस प्रदर्शन के दौरान अप्रिय घटना हुई. जाने-माने पत्रकार दीपक चौरसिया Shaheen Bagh रिपोर्टिंग करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उनको वहां विरोध का सामना करना पड़ा. उनके साथ हाथापाई की भी घटना हुई. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा- सुन रहे हैं कि संविधान ख़तरे में है, सुन रहे हैं कि लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है! जब मैं Shaheen Bagh की उसी आवाज़ को देश को दिखाने पहुँचा...