West Bengal Election 2021 : TMC ने 'दीदी' कहने पर जताई आपत्ति, कहा - PM ने महिलाओं का अपमान किया
एबीपी न्यूज़ | 04 Apr 2021 08:42 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ममता बनर्जी को अक्सर अपने चुनावी भाषणों में दीदी कहकर पुकारते हैं. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आज इस पर आपत्ति जताई है. टीएमसी का आरोप है कि पीएम जिस अंदाज में ममता को दीदी कहते हैं उससे महिलाओं का अपमान हुआ है.