मानवाधिकार के प्रायोजित 'लाउडस्पीकर्स' को Sunanda Vashisht ने दिया करारा जवाब, जरूर देखें ये रिपोर्ट
ABP News Bureau | 15 Nov 2019 10:25 PM (IST)

जबसे जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है, पूरी दुनिया में पाकिस्तान का एजेंडा चलाने वाले तड़प रहे हैं... वो कश्मीर में मानव अधिकारों के उल्लंघन का प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं... भारत के कथित अत्याचारों का दुष्प्रचार कर रहे हैं... लेकिन आज एक सवाल पूछा गया है...ये सवाल किसी और ने नहीं बल्कि कश्मीर की ही एक महिला ने पूछा है...सवाल ये है कि 1990 में जब कश्मीरी पंडितों का नरसंहार किया जा रहा था, उनके घर और दुकानें लूटी जा रही थीं, उनकी जमीनों पर कब्जा हो रहा था...और उनकी महिलाओं से बदसलूकियां हो रही थीं...तब मानव अधिकारों की आवाज उठाने वाले ये वकील कहां थे...ये सवाल उठाने वाली महिला का नाम है सुनंदा वशिष्ठ, जो खुद एक कश्मीरी हैं...हो सकता है कि इनका नाम आपने पहली बार सुना हो, लेकिन इनकी बातें सुनने के बाद आप ये नाम भूल नहीं पाएंगे.