Special Report: 'नागरिकता' के मोर्चे पर मोदी
ABP News Bureau | 12 Jan 2020 10:03 PM (IST)

ऐसा लग रहा है कि नागरिकता कानून को पब्लिक को समझाने का जिम्मा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपने ऊपर ले लिया है. आज पीएम मोदी ने कोलकाता में बेलूर मठ में छात्रों से मुखातिब थे. यहां मोदी गए तो विवेकानंद जयंती के मौके पर थे...लेकिन उन्होंने यहां नागरिकता संशोधन क़ानून पर सरकार का पक्ष रखा और इसका बचाव किया. साथ ही विरोधियों पर नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.