Special Report: Joe Biden के राष्ट्रपति बनने से कितने बदलेंगे भारत-अमेरिका के रिश्ते?
एबीपी न्यूज़ | 08 Nov 2020 10:37 PM (IST)

अमेरिका में जो बाइडेन ने डॉनल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस से बेदखल कर दिया है. सवाल है कि उनकी इस जीत से भारत को क्या मिलेगा. कारोबार, नौकरी, पाकिस्तान और चीन जैसे कई मुद्दें हैं जिन्हें लेकर भारत बाइडेन की तरफ देख रहा है. अब बाइडेन के रुख से ही भारत-अमेरिका के रिश्तों का अगला चैप्टर लिखा जाएगा.