'Rape In India' बयान को लेकर Rahul Gandhi पर जमकर बरसीं Smriti Irani, कहा- महिलाएं उनकी बपौती नहीं है
ABP News Bureau | 13 Dec 2019 12:19 PM (IST)

संसद के निचले सजन में आज जोरदार हंगामा हुआ. लोकसभा में ये हंगामा राहुल गांधी के एक बयान पर हुआ. सांसदों ने राहुल गांधी से उनके बयान पर माफी की मांग की. दरअसल, कुछ दिनों पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दे दिया. रेप घटनाओं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि दुनिया अब भारत को 'मेक इन इंडिया' नहीं बल्कि 'रेप इन इंडिया' के नाम से जानती है. राहुल गांधी के इस बयान पर स्मृति ईरानी ने उनपर जमकर निशाना साधा है.