'टाईगर अभी जिंदा है'- Scindia के इस्तीफे के बाद Shivraj Singh का पुराना बयान वायरल
ABP News Bureau | 10 Mar 2020 02:00 PM (IST)

मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 19 बागी विधायकों ने भी स्पीकर को इस्तीफा भेज दिया है. सिंधिया की वजह से कमलनाथ की होली खराब हो गई है. इसका सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी और शिवराज सिंह को मिलता दिख रहा है. शिवराज सिंह का एक पुराना बयान सिंधिया के इस्तीफे के बाद वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं- टाईगर अभी जिंदा है.