Shiv Sena की बैठक हुई खत्म, देखिए किस बात पर हुई चर्चा
ABP News Bureau | 07 Nov 2019 02:12 PM (IST)

महाराष्ट्र में 9 नवंबर तक सरकार बनानी है यानी महज दो दिन बचे हैं और अब भी सरकार बनाने को लेकर शिवसेना-बीजेपी की तरफ से दाव पेंच चले जा रहे हैं. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच घमासान जारी है, शिवसेना के विधायकों की मुंबई में बैठक चल रही है, शिवसेना को अब डर सता रहा है कि उसके विधायकों को तोड़ा जा सकता है. उद्धव ठाकरे के आवास पर चल रही बैठक खत्म हो चुकी है.