Sambit Patra से Sanjay Singh बोले- 'आप गद्दारों की फौज हैं'
ABP News Bureau | 28 Jan 2020 09:16 PM (IST)

ABP News के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन के मंच से संबित पात्रा ने कहा कि अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को क्यों परेशानी होती है. अगर अनुराग ठाकुर ने गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया तो आम आदमी पार्टी को तो नहीं कहा, इस शब्द के उपयोग से इन्हें आपत्ति क्यों है? देश के खिलाफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गोली मारने वालों की बात करने वाले क्या गलत नहीं हैं?
संबित के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी बहुत झूठ बोलती है. उन्होंने संबित पर हमला बोलते हुए कहा कि आप गद्दारों की फौज हैं.