Sanjay Raut बोले- जनादेश का अपमान हो रहा है | Maharashtra Politics
ABP News Bureau | 08 Nov 2019 10:24 AM (IST)

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र के जनादेश का अपमान कर रही है. बीजेपी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सामने महाराष्ट्र कभी नहीं झुका. हमने हमेशा महाराष्ट्र के स्वाभिमान की बात कही है. हम कोई समझौता नहीं करेंगे. संजय राउत ने यह भी कहा है कि राज्य में जिसके पास बहुमत हो वह सरकार बना ले. लेकिन अस्मिता की लड़ाई जारी रहेगी. दिल्ली के सामने न शरद पवार झुके और न ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा तो यह राज्य की जनता का अपमान होगा.