Pushpam Priya को RJD में शामिल करने पर Manoj Jha बोले- विज्ञापनों से निकलकर कुछ बात हो तो बात बने
ABP News Bureau | 09 Mar 2020 01:06 PM (IST)

सिर्फ जेडीयू नहीं बल्कि आरजेडी ने भी अखबार में विज्ञापन देकर खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करने वाली लड़की पर हमला किया है. आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि पुष्पम प्रिया ने विज्ञापन पर काफी खर्च किया गया है लेकिन राजनीति तेल, साबुन का विज्ञापन नहीं है. आरजेडी में पुष्पम को शामिल करने पर उन्होंने कहा कि विज्ञापनों से निकलकर कुछ बात हो तो बात बने.