आतंकी देवेंद्र के नाम में 'सिंह' हो या 'खान'...जनता को इससे क्या ? Master Stroke
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 10:18 PM (IST)

आज बीजेपी की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा इसे संबोधित करने आए थे. उम्मीद थी कि वो महंगाई से परेशान देश की जनता के लिए कुछ उपाय बताएंगे. संबित पात्रा करीब 20 मिनट तक बोले. पाकिस्तान, हिंदुस्तान, कांग्रेस, बीजेपी, आरएसएस, हाफिज सईद, इमरान खान, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सबकी बात की, लेकिन महंगाई की बात नहीं की. 14 मिनट में प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हुई, उसके बाद सवाल जवाब शुरू हुए. एक सवाल महंगाई पर पूछा गया तो संबित पात्रा ने 56 सेकेंड का जवाब दिया और उठ गए. उन्हें लगा कि कहीं महंगाई पर पत्रकार और सवाल ना पूछ लें.