रक्षा मंत्री Rajnath Singh की अयोध्या फैसले पर आई प्रतिक्रिया | Ayodhya Case Verdict
ABP News Bureau | 09 Nov 2019 04:59 PM (IST)

अयोध्या जमीन विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विवादित जमीन रामलला की है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ की वैकल्पिक जमीन अयोध्या में ही देने का एलान किया है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह मंदिर निर्माण के लिए तीन महीनों के अंदर एक ट्रस्ट बनाए.