Sadhvi Pragya के बयान को लेकर Rahul Gandhi का BJP पर हमला
ABP News Bureau | 28 Nov 2019 12:03 PM (IST)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह जाने के बाद बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है. साध्वी प्रज्ञा पर आज लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ. वहीं मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा, ‘’मैं उस महिला के बारे में नहीं बोलना चाहता. गोडसे को देशभक्त कहना आरएसएस और बीजेपी की आत्मा में है. वह लोग गांधी जी की कितनी भी पूजा करें. उनकी आत्मा संघ की है.’’