Rahul Gandhi ने रिलीज की मजदूरों से अपनी मुलाकात पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री
ABP News Bureau | 23 May 2020 10:52 AM (IST)

16 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में मजदूरों से मिले थे. इसी मुलाकात पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री खुद राहुल ने अपने यू ट्यूब चैनल पर रिलीज की है. मजदूरों के साथ राहुल की इस मुलाकात पर काफी हंगामा हुआ था. प्रियंका गांधी ने इसके लिए भाई को शाबासी दी थी, लेकिन बीजेपी ने इसे फोटोशूट बताया था.