Rahul Gandhi का पलटवार, वीडियो ट्वीट कर कहा- नार्थ-ईस्ट जलाने और अर्थव्यवस्था पर मोदी को माफी मांगनी चाहिए
ABP News Bureau | 13 Dec 2019 02:03 PM (IST)

रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर राहुल गांधी घिर गए हैं. लोकसभा में बीजेपी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. राहुल गांधी ने माफी मांगने से इनकार किया है. राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने पीएम मोदी पर पूर्वोत्तर को जलाने और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है, साथ ही एक ट्वीट करते हुए उन्होंने मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मोदी दिल्ली को रेप कैपिटल बता रहे हैं.