राजस्थान के बाद अब Punjab में भी 31 मार्च तक Lockdown
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 12:03 PM (IST)

देश में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए राजस्तान के बाद अब पंजाब को भी लॉकडाउन कर दिया गया है. गौरतलब है कि देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. आज देश में 9 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमति लोगों की संख्या 324 हो गई है. आपको बता दें कि पंजाब से पहले राजस्थान को भी लॉकडाउन कर दिया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा है कि लोग जनता कर्फ्यू के लिए आगे भी तैयार रहें.