Priyanka Gandhi ने PM Modi पर बोला हमला | Jamia Row
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 05:39 PM (IST)

जामिया मामले पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है. प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?