Owaisi ने Meerut SP के 'पाकिस्तान जाओ' बयान पर कही बड़ी बात
ABP News Bureau | 28 Dec 2019 01:54 PM (IST)

मेरठ के एसपी सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 20 दिसंबर को मेरठ में हिंसा हुई. उपद्रवियों को खदेड़ते हुए मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण एक गली में घुसे और फिर जो कुछ उन्होंने कहा वो वायरल हो गया. वीडियो वायरल हुआ तो अब उनको सफाई देनी पड़ रही है. कह रहे हैं कि कुछ लड़के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिसके बाद ऐसा कहा गया. SP के इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा हमला बोला है.