Nitin Gadkari ने बताया- कैसे पूरा होगा $5 Trillion Economy का सपना? | Jan Man Dhan
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 04:00 PM (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2020 का आम बजट पेश कर दिया है. बजट 2020 पर एबीपी न्यूज ने एक खास कार्यक्रम जन मन धन का आयोजन किया है. इस बजट पर एबीपी न्यूज ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से खास बातचीत की है. गडकरी ने बातचीत में कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बजट को 10 में से 10 नंबर दिए. गडकरी ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक लाख करोड़ खर्च कर रहे हैं. विपक्ष का काम होता है बजट की आलोचना करना, हम विपक्ष में थे तो हम भी सरकार के बजट की आलोचना करते थे.