'मोदी जी से लड़ने चले थे और मार्शल से लड़ गए'- TMC समेत विपक्ष के लामबंद होने पर बोले Naqvi
ABP News Bureau | 14 Aug 2021 03:37 PM (IST)

सीताराम येचुरी के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भाजपा विरोध का राग हम बहुत दिन से सुन रहे हैं.. लेकिन जब कार्यक्रम और नीति मेल नहीं खाते और सिर्फ़ सत्ता की सोच के साथ दल साथ आते हैं तो समझौते हो नहीं पाते, न सफल हो पाते हैं. नकवी ने कहा कि टीएमसी और विपक्ष के पास तर्क और तथ्य नहीं हैं. मोदी जी से लड़ने चले थे और मार्शल से लड़ गए.