CAA पर Mukhtar Abbas Naqvi ने दिया बड़ा बयान
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 09:48 AM (IST)

नागरिकता कानून पर विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विरोधियों पर निशाना साधा है. नकवी ने कहा है कि नागरिकता कानून पर जो लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जनता उनको जवाब देगी. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हिंसा पुलिस की हो या छात्र की दोनों ठीक नहीं है. जो लोग गुमराह करने की साजिश कर रहे है, उनकी साजिश नाकाम होगी.