आज से कार्यभार संभालेंगे Maharashtra के नए सीएम Uddhav Thackeray
ABP News Bureau | 29 Nov 2019 01:44 PM (IST)

महाराष्ट्र के नए सीएम उद्धव ठाकरे आज से कार्यबार संभालेंगे. हालांकि, सीएम पद की जिम्मेदारी संभालते ही उद्धव ठाकरे ने पहली कैबिनेट बैठक भी ली. बैठक में उद्धव ने कई फैसले लिए. कुछ फैसले साझा किए... कुछ फैसलों को लेकर सस्पेंस बनाए रखा... लेकिन, झलक जरूर दिखाई कि महाराष्ट्र में आने वाले समय में उद्धव का पूरा फोकस किन मुद्दों पर होगा.