Maharashtra BJP दफ्तर की बढ़ाई गई सुरक्षा
ABP News Bureau | 23 Nov 2019 11:22 AM (IST)

देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण के बाद मुंबई में बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां बड़े पैमाने पर पुलिस बल मौजूद है. बता दें कि महाराष्ट्र में आज सुबह-सुबह बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.