'मनमाने तरीके से लागू किया गया लॉकडाउन फेल हो गया'- Rahul Gandhi
ABP News Bureau | 24 May 2020 08:04 AM (IST)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हुई 22 विपक्षी दलों की बैठक का वीडियो जारी कर सरकार को निशाने पर लिया है. इस वीडियो में राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि लॉकडाउन मनमाने तरीके से लिया गया फैसला था और अब ये फेल हो चुका है. राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.