Maharashtra की सियासी लड़ाई पर SC में सुनवाई, देखिए- अबतक क्या कुछ हुआ
shubhamsc | 24 Nov 2019 07:45 AM (IST)

कल सुबह से महाराष्ट्र की राजनीति में जो भूचाल आया वो अब तक शांत नहीं हुआ है. देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की शपथ से शुरू राजनीतिक तूफान अब तक शांत नहीं हो पाया है.
शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने शनिवार रात सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया. साथ ही, विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए तुरंत फ्लोर टेस्ट कराने का भी अनुरोध किया है.