एक मत से दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान होना चाहिए- Kapil Sibbal | Ayodhya Case Verdict
ABP News Bureau | 09 Nov 2019 04:58 PM (IST)

कपिल सिब्बल ने कहा है कि बीजेपी अब इसपर राजनीति करेगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा पर हम जनता के मुद्दे को उठाएंगे. अदालत ने एक मत से फैसला दिया है इसलिए इसका सम्मान होनी चाहिए. अयोध्या में काफी वक्त से चले आ रहे राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन रामलला को दे दी है. वहीं कोर्ट ने 5 एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी कहीं और देने की बात कही है.