JP Nadda के BJP अध्यक्ष बनने की नामांकन प्रक्रिया शुरू
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 11:31 AM (IST)

जगत प्रकाश नड्डा आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. नामाकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कार्यकारी अध्यक्ष का काम-काज संभाल रहे नड्डा ने पार्टी के अंदर कई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है. जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. जेपी नड्डा छात्र राजनीति के दौरान एबीवीपी से जुड़ने और उसके बाद बीजेपी के युवा मोर्चा से होते हुए हिमाचल की राजनीति में सक्रिय हुए और उसके बाद विधायक और मंत्री भी बने 2010 में वह राष्ट्रीय राजनीति में आए, जब नितिन गडकरी ने उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया.