JNU की घटना सरकार संरक्षित गुंडागर्दी है: Randeep Surjewala
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 01:28 PM (IST)

JNU कैंपस में छात्रों के साथ हुई मारपीट पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. सुरजेवाला ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार ने छात्रों के खिलाफ दमन चक्र चलाया है, वो 90 साल बाद हिटलर और नाज़ी जर्मनी की याद दिलाता है. सुरजेवाला ने JNU में हुए घटनाक्रम को सरकार संरक्षित गुंडागर्दी बताया.