CAA Protest: डर की वजह से जामिया से घर जा रही छात्राएं
shubhamsc | 16 Dec 2019 09:24 AM (IST)

जामिया विश्वविद्यालय की छात्राएं आज सुबह हॉस्टल छोड़ कर अपने घर जा रही हैं. छात्राओं का कहना है कि हमें डर है कि फिर से हिंसा हो सकती है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए एक छात्रा ने कहा कि अगर हम अपने हॉस्टल और लाइब्रेरी में ही सुरक्षित नहीं हैं तो कहां जाएं? कल हम लोग कैंपस में चाय पी रहे थे, मैगी खा रहे थे तभी अचानक पुलिस का हमला हो गया. हमारे साथियों को बुरी तरह पीटा गया.