Jamia Case: Adhir Ranjan Chowdhury ने फायरिंग की घटना पर लोकसभा में सरकार को घेरा
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 01:26 PM (IST)

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि शांति से प्रदर्शन में जुटे लोगों पर गोली चलाई जा रही है. अधीर रंजन ने कहा कि प्रदर्शन करना कोई अन्याय नहीं है. हिंदुस्तान के संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान के साथ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इन लोगों पर गोली चली है. सरकार आम लोगों की बोली बंद नहीं करवा सकती. बता दें कि देर रात जामिया में गेट नंबर 7 के पास स्कूटी पर सवार कुछ बदमाशों ने फायरिंग की. इससे पहले भी जामिया में एक बार और शाहीन बाग में फायरिंग हो चुकी है.