UCC पर असम सरकार के फैसले को लेकर सियासत तेज, SP, BSP ने बोला हमला | BJP
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 24 Feb 2024 03:41 PM (IST)

असम में हिमंता बिस्व सरमा सरकार ने बड़ा फैसला किया है. असम सरकार ने मुस्लिम शादी और तलाक एक्ट रद्द कर दिया है. साल 1930 का मुस्लिम मैरिज और तलाक एक्ट रद्द कर दिया है. असम में अब सभी शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट में होंगी. समान नागरिक संहिता की ओर असम सरकार का बड़ा कदम. 1930 का मुस्लिम मैरिज और डाइवोर्स एक्ट रद्द करने के साथ ही असम सरकार ने इस एक्ट के तहत शादियों को रजिस्टर करने के लिए काम कर रहे 94 रजिस्ट्रोरों को पद से हटा दिया है. इन सबको एकमुश्त दो लाख रुपए देकर पद से हटा दिया गया है.