Lakhimpur Kheri हिंसा पर गरमाई सियासत, Rahul Gandhi ने कहा - हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे
ABP News Bureau | 03 Oct 2021 10:54 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के काफिले की कथित गाड़ी से हुए हादसे पर बवाल हो गया है. हादसे के बाद किसान गुस्से में हैं. लखीमपुर खीरी के डीएम अरविंद चौरसिया की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 किसानों की मौत हो गई है, हालात बेहद तनावपूर्ण हैं.