BJP के बाद Shiv Sena के विधायकों को मच्छरों का डर !
ABP News Bureau | 08 Nov 2019 10:12 AM (IST)

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों को टूट के डर से रंगशारदा होटल में ठहराया गया है. होटल के आसपास गंदी होने की वजह से मच्छरों का खतरा है. BMC मच्छरों को भगाने के लिए धुंए का छिड़काव कर रही है. रंगशारदा में शिवसेना के सभी विधायक रुके है और आस पास बहुत गंदगी है. बता दें कि चुनाव नतीजे आने के दो हफ्ते बाद भी महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच बात नहीं बन पाई है, शिवसेना सीएम की कुर्सी की अपनी मांग पर अड़ी हुई और सरकार बनने का मामला फंसा हुआ है.