देश के इतिहास में पहली बार नहीं छपेंगे बजट के कागज, सांसदों को मिलेगी सॉफ्ट कॉपी
ABP News Bureau | 11 Jan 2021 08:37 PM (IST)

देश के 70 साल के इतिहास में पहली बार बजट पेपर नहीं छपेंगे. कोरोना केे डर से इस बार बजट पर ये फैसला किया गया है. सरकार को इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की मंजूरी मिल गई है. सभी संसद सदस्यों को इस बार बजट के दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी मुहैया कराई जाएगी. 1 फरवरी को बजट पेश होना है.